फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 29 Nov 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत।  नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के फैसले का विरोध किया। निर्णय को जल्दबाजी का बताया। प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दूसरी तरफ महाबंद  के आह्वान का शहर में असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध स्वरूप नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने कहा कि नोटबंदी का गलत फैसला केंद्र सरकार ने जल्दबाजी में लिया है। देश का हर व्यक्ति आज परेशान है। कामकाज छोड़कर बैंकों की लाइन में खड़े हुए है। किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे है। खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल रही है। एसडीएम मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, कोषाध्यक्ष अनिल देव त्यागी, राजपाल शर्मा, सतीश सैन, हरेंद्र, अमित पंवार, राकेश शर्मा, भगवती देवी, लता चौधरी, उर्मिला सिंह, मेहरबान, हेमंत एडवोकेट, खिलेराम गुर्जर, ठाकुर शैलेंद्र, सरवर राणा, सेवाराम शर्मा, उर्मिला, राजेंद्र, रीता, बाला, पुष्पा, शोभा, धन्नो, कृप्पा, कविता  रही। 
नोटबंदी के विरोध में महिला विंग की लता चौधरी के नेतृत्व में भी ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। यहां पर कांग्रेस दो धड़ों में बंटी नजर आई। अलग-अलग ज्ञापन सौंपे गए।
विज्ञापन

दोघट में सोमवार को नोटबंदी के विरोध में जन आक्रोश दिवस मनाया गया। कांग्रेस नेता हेमंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुसार बस स्टैंड पर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा नोटबंदी से हर वर्ग को परेशानी हो रही है। व्यापार ठप हो गया है। इससे देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। डॉ. प्रमोद शर्मा, चौधरी सुखपाल सिंह, चौधरी जगमेहर सिंह, बबलू, गुलशन बेगम, मेहरू निशा, गुड्डी, चंद्रपाल, राकेश कुमार, नरेंद्र सिंह, कुशलपाल सिंह, सत्यप्रकाश शर्मा, मो. यासीन, रामचंद्र शर्मा, प्रोफेसर सत्यवीर, विजय कुमार, रामफल चौधरी, दरियाव सिंह, हरपाल सिंह, रामावतार सिंह, गजराज सिंह, जयप्रकाश, ओमकार सिंह, ईश्वर सिंह, मनोज कुमार आदि। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें