दोनों पक्षों के सात लोग घायल, पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया
बिनौली। क्षेत्र के गांव बरनावा में भेड़ बांधने के विवाद को लेकर दो पक्षों खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के गांव बरनावा में रामदया और शिवचरण भेड़ पालन का कार्य करते हैं। बुधवार को सुबह के समय भेड़ बांधने को लेकर उनकी आपस में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग फावड़े आदि धारदार हथियार लेकर आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोगों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। किसी ने फोन कर पुलिस को गांव में संघर्ष होने की सूचना दे दी। इस संघर्ष में एक पक्ष से रामदया पुत्र रामश्
ारण, चरण सिंह पुत्र रामदया और ईशु पुत्र चरण सिंह, दूसरे पक्ष से शिवचरण पुत्र रघबीर प्रमोद, विनोद पुत्र शिवचरण और मिंटू पुत्र शिवचरण गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चरण सिंह और शिवचरण को जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर किया। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एक दूसरे पक्ष के नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।