फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। बुढ़पुर गांव में मामूली विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। संघर्ष में महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी एनएस सिरोही ने बताया कि बुढ़पुर निवासी शुभम पुत्र बबलू अपने खेत में चकरोड पर बुग्गी खड़ी करके गन्ना भर रहा था। तभी पड़ोसी प्रवेंद्र गेहूं बोने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया। प्रवेंद्र ने उसे रास्ते से बुग्गी हटाने को कहा। शुभम ने थोड़ी देर में बुग्गी हटाने की बात कही। इसी बात को लेकर प्रवेन्द्र और शुभम में मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंउे और ओर धारदार हथियारों लेकर भिड़ गए। संघर्ष में शुभम, उसका चाचा व एक अन्य महिला घायल हो गए। घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से चोरी करने का प्रयास
दोघट। इदरीशपुर गांव के जंगल में अज्ञात चोरों ने धनराज के नलकूप पर रखे 25 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर को नीचे गिराकर क्षतिग्रस्त कर सामान चोरी करने का प्रयास किया। चोर दीपक के नलकूप का ताला तोड़कर स्टार्टर, किट, केबिल विद्युत उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने दोघट थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें