दो मोटरसाइकिल सवारों की टक्कर लगने पर शुरू हुआ विवाद, एक दर्जन से ज्यादा घायल
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों पक्षों के 18 लोगों कोे जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। सभाखेड़ी गांव में दो मोटरसाइकिल सवारों की टक्कर लगने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार को कोतवाली पुलिस ने 18 लोगों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
घटना शनिवार रात की है। गांव सभाखेड़ी में दो बुलेट मोटरसाइकिल सवारों की टक्कर हो गई। बुलेट सवार एक व्यक्ति ने शराब पी हुई थी। इसे लेकर मौसम पुत्र मौजूद्दीन और नसीम पुत्र सद्दीक पक्ष आमने-सामने आए गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। आरोप है कि नसीम पक्ष के लोगों ने मौसम पक्ष के लोगों पर पथराव कर दिया। इस संघर्ष में मौसम पक्ष से मौसम, तौफीक, तासीन, कासिम, भूरा, मुबारिक, आरिफ व दूसरे पक्ष से नसीम, फिरजान, ताहिर, वकील, नसीम आदि घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और 18 लोगों को हिरासत में लिया। कोतवाल ने बताया कि एक पक्ष से मोहर्रम पुत्र मोजूद्दीन, भूरा पुत्र मोहर्रम, तौसिफ पुत्र हकीम अली, राजू पुत्र मौसम, मुबारिक पुत्र कासिम, आसिफ पुत्र मौसम, कामिल पुत्र महताब व दूसरे पक्ष से दिलशाद पुत्र इस्लाम, इरफान पुत्र इस्लाम, नौशाद पुत्र इस्लाम, शमशाद पुत्र जमील, आसिफ पुत्र वकील, इरशाद पुत्र इस्लाम, नसीम पुत्र सद्दीक, रहमान पुत्र ताहिर नाजिम पुत्र ताहिर, ताज मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद, साजिम पुत्र जमील को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज करके न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।