फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ओर मरीज में हुई डेंगू की पुष्टि, जिले में 36 हो गए डेंगू के केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार को एक ओर मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के 36 केस हो गए हैं। शनिवार को भी जिले में डेंगू के सैंपल लिए गए। सोमवार को जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुुरुचि शर्मा ने बताया कि जिले में शनिवार को एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। अधिकतर मरीज बीमारी से रिकवरी कर रहे हैं। कुछ लोगों का घर पर उपचार चल रहा है और दो मरीज मेरठ में भर्ती हैं। शनिवार को एक मरीज मिलने से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 36 हो गई है। शनिवार को भी जिले में डेंगू की जांच के लिए लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सोमवार को सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे जाएंगे। उन्होंने डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सफाई का विशेष ध्यान रखने व पानी एकत्रित न होने देने के साथ नालियों में कैरोसिन का छिड़काव करने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें