फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी से होने लगी हालत खराब, 40 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान के 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। लू के थपेड़ों से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाएं सीधे शरीर पर लगने से लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। घरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्म हवा दे रहे हैं, जिससे राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों की दिनचर्या बिगाड़ दी है। घरों से बाहर निकलते ही लोगों को लू के थपेड़े महसूस हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। लोगों को अभी और अधिक लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गर्मी को देखते हुए शर्बत का वितरण किया
दोघट/अग्रवाल मंडी टटीरी। भीषण गर्मी के बीच रविवार को जिले के कई गांवों में मीठे पानी का वितरण किया गया। गांगनौली, पुसार, दोघट और दाहा जैसे गांवों में स्थानीय लोगों ने यह पहल की।
विज्ञापन




लोगों ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें ठंडा पानी पिलाया, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इस दौरान दिनेश कुमार, कपिल, बिट्टू, संजू, सचिन, निशु और गौरव कुमार सहित कई लोग सक्रिय रहे। वहीं, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में भी ऐसी ही पहल देखने को मिली। यहां जैन मंदिर के पास बबलू जैन ने गर्मी को देखते हुए मीठे पानी का वितरण किया। इस तरह की पहल से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें