फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पांच नवंबर को दो केंद्रों पर होगी योग्यता आधारित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-दो परीक्षा केंद्रों पर 835 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पांच नवंबर को जिले में योग्यता आधारित परीक्षा होगी, जिसके के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 835 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विभाग की ओर से दोनों केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। परीक्षा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के आठवीं कक्षा के छात्र शामिल होंगे। पांच नवंबर को बागपत के श्री यमुना इंटर कालेज और राजकीय कन्या इंटर कालेज में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से केंद्र व्यवस्थापक के अलावा दोनों केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। एक कक्ष में 30 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था कराई गई है और प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। दोनों परीक्षा के केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा से पूर्व सभी व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें