फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हक के लिए हंगामा, पुतला फूंका

Sun, 11 Sep 2016 02:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत में वंदना चौक पर बाल विकास परियोजना निदेशक आनंद कुमार का पुतला फूंकतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी समेत अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने शनिवार को बाल विकास परियोजना निदेशक आनंद कुमार का पुतला फूंका। राष्ट्रवंदना चौक पर हंगामा किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर न्याय नहीं मिला तो संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन


महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकत्री शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एकत्र हुई। जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने बताया जिले में  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शोषण हो रहा है। अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रही है।

अंधी और बहरी सरकार का उनकी ओर कोई ध्यान नहीं है। सरकार को चेताने के लिए उन्होंने आंदोलन किया  है। बाल विकास परियोजना के निदेशक आनंद कुमार प्रदेश की आंगनबाड़ियों का शोषण कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 बैठक के बाद  आंगनबाड़ी पुतला लेकर सिसाना और कोर्ट रोड से होते शहर के राष्ट्र वंदना चौक पहुंची। वहां निदेशक के पुतले को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त बताया। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौधरी,  सुनीता रंगा, सुषमा शर्मा, दर्शना, मुनेश, ममता, सरला, प्ररेणा शर्मा, अनिता, शबनम, इंद्रेश आदि मौजूद रही। 

सीएचसी को बनाया छावनी
आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीएचसी से यात्रा और राष्ट्रवंदना चौक पर पुतला दहन का कार्य निर्धारित किया। कोतवाली पुलिस को भनक लगी की आंगनबाड़ी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला फूंकेगी। इसको लेकर पुलिस ने सीएचसी को ही छावनी बना दिया। पुलिस जमकर नोकझोंक हुई।  

सपा कार्यालय के बाहर की नारेबाजी ः बागपत। पुतले की  यात्रा के दौरान आंगनबाड़ियों ने सपा कार्यालय के बाहर सरकार विरोधी नारेबाजी की। सरकार को कोसा गया। उसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे के लिए रवाना कर दिया। 

मुख्यमंत्री के पोस्टर में भी लगाई आग ः बागपत। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पोस्टर में आग लगाई। महिला एसओ से संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा गुर्जर ने अचानक पोस्टर को छीनकर आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें