फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूंब गांव में आम रास्ते जलमग्न, परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

छपरौली। क्षेत्र के लूम्ब गांव की पश्चिम दिशा में आम रास्ता जलमग्न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गलियां गांव के गंदे पानी एवं कीचड़ से भरी रहती है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

नाडू पट्टी के अख्तर, संजय , इस्लाम, गुफरान, जाहिद , सद्दाम, गय्यूर आदि ने बताया कि इस मोहल्ले की सफाई नहीं होती है। इससे गलियां गंदे पानी से भर जाती है, यदि सफाई समय से हो जाए तो गंदा पानी गलियों में नहीं भर पाएगा, कई बार शिकायत करने के बाद भी मोहल्ले की सफाई नहीं हुई, इससे परेशानी आ रही है। गंदे पानी का जलस्तर ज्यादा होता है और गलियां गहराई में हैं, इस कारण रास्ते में पानी भर जाता है । गलियों की ऊंचाई अगर ज्यादा कर दी जाए तो भी इस जलभराव से निजात मिल सकती है। हलाकान लोगों ने डीएम से हस्तक्षेप मोहल्ले की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की । इस बारे में ग्राम प्रधान सुभाष चौहान ने बताया कि शीघ्र ही मोहल्ले में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें