फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में आई महिला को धमकी

Mon, 30 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । कोर्ट में तारीख पर जा रही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी की निलिमा को कचहरी परिसर में उसके ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर शिकायत की है। 
विज्ञापन


  कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी निलिमा ने शनिवार को एसपी दफ्तर पर दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 24 फरवरी 2014 को खेकड़ा निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोपी ससुराल वाले दहेज की मांग करते थे। इसके लिए उससे मारपीट करते थे। उसे 24 जुलाई 2014 को मारपीट कर घर से निकाल दिया था।

तभी से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 27 मई को वह अपने भाई के साथ कोर्ट में तारीख पर जा रही थी। आरोप है कि कचहरी परिसर में उसके ससुरालियों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उनके साथ गाली गलौच की। बाद में आरोपियों ने केस में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत में वह कोर्ट में तारीख पर नहीं पहुंच पाई। धमकी से पूरा परिवार सहमा है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें