फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: काॅलेज का वार्षिकोत्सव मनाया, खेलों के विजेता सम्मानित हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 05केएआर 1
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। हसनपुर मसूरी के जगमोहन कॉलेज ऑफ लॉ में रविवार को स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। वहीं खेल प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक शिव मोहन शर्मा, सचिव प्रनीत मोहन शर्मा और डायरेक्टर जनरल नरेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद हुए हवन में सभी ने आहुति दी और विद्यार्थियों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं काॅलेज में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, गौतम द्वितीय, अमन तृतीय रहे तो छात्राओं में हेमा प्रथम, कोमल द्वितीय, अंजुम तृतीय रही। गोला फेंक में यश बैसोया निठोरा प्रथम, लव द्वितीय, प्रियांशु तृतीय रहे तो छात्राओं में रजनीश प्रथम, अंजुम द्वितीय, हेमा तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन में गौतम प्रथम, यश बैसोया निठोरा द्वितीय, सावन कौशिक तृतीय और छात्राओं मे काजल प्रथम, अंजुम द्वितीय, रजनीश तृतीय रही। छात्रों की ऊंची कूद में प्रियांशु प्रथम, देवांश द्वितीय, सावन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुजाता सिंधु, हरिओम ठाकुर, फरहत जहां, अंकित चौहान, कपिल राणा, उपकार त्यागी, निधि त्यागी, प्रियंका, शहनवाज, चेतन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें