फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत लहर से लौटी ठंड, नौ जनवरी तक खराब रहेगा मौसम

विज्ञापन
समय दोपहर 3 बजे: बागपत में दोपहर के समय अचानक ठंडी हवा चलने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहन पर सफर के ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
फिर लौटी ठंड, नौ जनवरी तक खराब रहेगा मौसम
विज्ञापन

बागपत। रविवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सुबह से दोपहर तक तो धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक सूरज छिप गया और बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विशेषज्ञों ने नौ जनवरी तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। बूंदाबांदी से किसानों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह धूप खिली, लेकिन उत्तर दिशा से पश्चिम की ओर बह रही हवा के कारण लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई। करीब 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने से ठंड बढ़ गई। दोपहर बाद बादल छा गए और ठंड बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 7.9 और अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि नौ जनवरी तक मौसम ठंडा रहेगा। बूंदाबांदी की संभावना भी है। अगर बारिश हुई तो गेहूं की बुवाई की तैयारी कर रहे किसानों को झटका लगेगा। पहले ही गेहूं की बुवाई में देरी हो चुकी है। ऐसे में मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

बागपत में सर्द हवा के बीच परिवार को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाता युवक- फोटो : BAGHPAT

बागपत में बच्चे को गर्म कपड़े पहनाकर ले जाती महिला- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें