फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ठंड बढ़ी, पिछड़ेगी गेहूं की बुआई

विज्ञापन
बागपत कोर्ट रोड पर बारिश के बीच जाते वाहन। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। मौसम के बिगड़े मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। बूंदाबांदी से तापमान गिरा और ठंड बढ़ गई। गेहूं बुआई का कार्य पिछड़ेगा। किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। गन्ने की छिलाई का कार्य भी रोकना पड़ेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिनभर आसमान में बादल आते जाते रहे। पारा गिरने से तापमान 19 डिग्री पर पहुंच गया। शाम के समय बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। गेहूं बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं की बुआई का कार्य कम से कम एक सप्ताह पिछड़ जाएगा। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। शुक्रवार को भी अगर मौसम इसी तरह खराब रहा तो गन्ने की छिलाई का कार्य रोक देना पड़ेगा। इससे चीनी मिलों में भी नो केन की स्थिति हो सकती है।
बागपत का एक्यूआई 424 पर पहुंच गया
बागपत। तापमान गिरते ही हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई का स्तर 424 पर पहुंच गया। हवा की सेहत खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में आर्द्रता अधिक है, जिस कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स शुक्रवार को 424 पर पहुंच गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तापमान में गिरावट से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।
विज्ञापन

नेत्र और सांस के रोगियों को परेशानी
बागपत। हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण नेत्र और सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोगों की आंखों में जलन की शिकायत सबसे ज्यादा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि नेत्र रोगी बढ़े हैं।
राजकीय बीज भंडार पर पसरा रहा सन्नाटा
बड़ौत। बूंदाबांदी से एक बार फिर गेंहू की बुवाई करने वाले किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया। गेंहू की बुवाई करीबन एक सप्ताह पीछे हट गयी। आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को राजकीय बीज भंडार पर भी सन्नाटा छाया रहा। पूरे दिन एसडीओ कृषि तेजपाल चौहान व एडीओ कृषि रक्षा नरेशपाल किसानों की बांट जोहते रहे, लेकिन बूंदाबांदी के चलते कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें