युवक से मारपीट कर नगदी लूटी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल लोनी मार्ग पर घिटोरा मोड़ के समीप तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक बर्तन की फेरी करने वाले युवक के साथ मारपीट कर चार हजार की नगदी लूट ली। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी सलमान पुत्र मेहरबान बागपत में रहकर गांवों में बाइक द्वारा बर्तन की फेरी कर बर्तन बेचता है। दोपहर बाद वह घिटोरा गांव से रटौल की ओर आ रहा था। जब वह रटौल लोनी मार्ग पर घिटोरा मोड़ के समीप पहुंचा तो तीन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर चार हजार रुपये लूट लिए। इसके अलावा बदमाशों ने अन्य राहगीरों से भी लूटपाट की। पीड़ित किसी तरह रटौल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंचे खेकड़ा थाना अध्यक्ष अजय शर्मा ने कांबिग कर बदमाशों की तलाश लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाये। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। संवाद