फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से ठंड बढ़ी, न्यूनतम तापमान सात डिग्री पहुंचा

Mon, 09 Dec 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यहां ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को बारिश व सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। इससे तापमान सात डिग्री तक पहुंच गया। रविवार सुबह को लोगों को ठंड का अहसास हुआ तो वह घरों से कम ही बाहर निकले। और इससे ठंड बढ़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

अभी तक सुबह व शाम के समय ठंड महसूस हो रही थी और दोपहर के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। मगर अब पारा गिरने लगा है और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम पारा भी दो डिग्री तक लुढ़क चुका है। इसका कारण रविवार को सुबह से चल रही सर्द हवा को माना जा रहा है, जिससे लोगों को ठंड का अधिक अहसास हो रहा है।
रविवार को दिन में आसमान में बादल भी छाए रहे और रात आठ बजे के करीब बड़ौत समेत जिले भर में बारिश होने से मौसम अधिक ठंडा हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 20 तो न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है और सोमवार को अधिकतम 20 डिग्री तो न्यूनतम छह डिग्री तापमान रह सकता है तो बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें