फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बारिश से ठंड बढ़ी, जिले में 2.5 एमएम हुई बारिश

Mon, 05 Feb 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में शनिवार रात से रविवार सुबह तक रुक-रुक हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। जिले में 2.5 एमएम बारिश हुई। बारिश को जहां गेहूं और गन्ने की फसल को फायदेमंद बताया जा रहा है, वही सरसों की फसल को नुकसान है।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग तीन बजे से बारिश शुरू हुई और रविवार की सुबह आठ बजे तक रुक-रुककर होती रही। बारिश के साथ हवा ने लोगों को सर्दी का एहसास कराया। रविवार को दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहे। बारिश के बाद नगर के पुराना कस्बा, पांडव रोड, सुभाष गेट, माता कालोनी में बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया, जिससे लोगों को निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान के अनुसार जिले में छह फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।
- गेहूं और गन्ने को फायदा, सरसों में नुकसान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अंकिता नेगी ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश गेहूं और गन्ने के लिए फायदेमंद है। मटर और मसूर की फसल में बारिश से थोड़ा नुकसान होगा मगर सरसों की फसल में अधिक नुकसान होगा। सरसों में बाली निकल आई है, और दाना पड़ने लगा है। बारिश होने पर खेत में जलभराव होने से फसल गिरने की आशंका है, जिससे बाली का दाना खराब हो जाएगा और उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन

- अगले दो दिन बारिश की संभावना
यहां दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद लगभग चार बजे शाम को हल्की धूप खिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जिले में अगले दो दिन छह फरवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी संभावना है। सात फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें