फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौसम में बदलाव से जुकाम और खांसी कर रही परेशान

Sat, 17 Feb 2024 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मौसम में हो रहे बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। गले में खराश लोगों को परेशान कर रही है। अस्पताल में रोजाना लगभग दो सौ मरीज खांसी और जुकाम से पीडि़त पहुंच रहे है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सैल्सियस के आसपास पहुंच गया है। शाम को तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसास होने लगता है। बदलते मौसम में अक्सर लोग लापरवाही कर रहे हैं। ठंडे खाद्य और पेय पदार्थों का प्रयोग के अलावा कपड़े पहनने में भी लापरवाही बरतने लगे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. श्रवण कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव आने से लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका उनके स्वास्थ्य पर असर पर पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना दो सौ मरीज खांसी जुकाम और गले में खराश के पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को सर्दी बचाने के लिए ठंडे पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी है।
- कई दिन से जुकाम और खांसी परेशान कर रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए आया था। डॉक्टर ने दवाई देकर सर्दी से बचाव की सलाह दी है। - कृष्णपाल तोमर, अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन

- मौसम में बदलाव आने से गले में खराश और खांसी परेशान कर रही है। जुकाम के कारण भी परेशानी हो रही थी। अस्पताल से दवाई ली है। - पुष्पेंद्र कुमार, दोघट
ऐसे करें बचाव
- सुबह-शाम गर्म कपड़े जरूर पहनें।
- ठंडी चीज खाने से बचें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
- जुकाम होने पर मास्क लगाएं।
- समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
- बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन न करें।
- वर्जन - मौसम में बदलाव आते ही लोगों ने लापरवाही बरतनी शुरु कर दी है। जिसके कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में खांसी और जुकाम के मरीजों की ओपीडी बढ़ी है। - डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें