फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: संविलियन विद्यालय की खिड़की पर लटका कोबरा, बच्चे डरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रटौल। लहचौड़ा गांव के संविलियन विद्यालय के कक्ष की खिड़की से कोबरा सांप लटक गया। इससे बच्चे डर गए और उनके शोर मचाने पर आए शिक्षकों ने डंडे से कोबरा सांप को जंगल में भगाया। लहचौड़ा गांव का संविलियन विद्यालय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सटा हुआ है और खेत भी बराबर में है। बुधवार सुबह विद्यालय में कक्षा चल रही थी, तभी बच्चों को खिड़की पर लटका हुआ कोबरा दिखाई दिया। उसे देखते ही बच्चों ने शोर मचाया और उनमें भगदड़ मच गई।
इससे पहले विद्यालय परिसर में सांप की कांचली भी मिल चुकी है और कई बार अन्य जहरीले जीव भी घुस चुके हैं। प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि जहरीले जीवों को लेकर सावधानी बरती जा रही है। चारदीवारी होने के बाद ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के हाथ में सांप ने डसा : आदर्श नंगला गांव निवासी किसान संजीव कुमार बुधवार सुबह घेर में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे, तभी चारे में लिपटे सांप ने किसान संजीव के हाथ की अंगुली में डस लिया। परिजनों ने संजीव का जिला अस्पताल में उपचार कराया। डॉ. शाहिद अली ने एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाने के बाद किसान को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें