फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने मारा डंडा, एंबुलेंस चालकों ने जिला अस्पताल में किया हंगामा

विज्ञापन
बागपत जिला अस्पताल में एंबुलेंस खड़ी करने के बाद विरोध प्रकट करते जनपद के एबुलेंस चालक - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में ड्यूटी पर तैनात फार्मेसिस्ट को घर छोड़कर आए रहे एंबुलेंस चालक जितेंद्र कुमार ने सीओ सदर पर डंडा मारने का आरोप लगाया। इसके विरोध में एंबुलेंस चालकों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। एडीएम, सीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने किसी तरह मामला संभालते हुए चालकों को शांत कर दोबारा काम पर भेजा।
विज्ञापन

एंबुलेंस पर तैनात मवी कलां के चालक जितेंद्र कुमार का आरोप है कि बुधवार रात वह फार्मेसिस्ट को घर छोड़कर लौट रहा था। उसने खाना खाने के लिए हाईवे पर एक होटल के पास गाड़ी रोकी। इसी दौरान पीछे से चेकिंग करते आ रहे सीओ सदर और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और बिना वजह ही उसे डंडा मार दिया। उसने अपना परिचय दिया, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने। चालक को डंडा मारने की जानकारी पर जिले की सभी एंबुलेंस के चालक और परिचालक जिला अस्पताल में एकत्र होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी दे दी। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉॅ. यशवीर ने चालकों को समझा- बुझाकर शांत किया। एडीएम अमित कुमार ने एंबुलेंस के चालकों व परिचालकों को मामले की जांच कराने का भरोसा दिया।
किसी को नहीं मारा डंडा
किसी को डंडा नहीं मारा है। रास्ते में होटल खुला था, कुछ लोग उस पर खाना खा रहे है। उन्होंने लॉकडाउन का हवाला देते हुए होटल बंद करने के निर्देश दिए। किसी पुलिसकर्मी ने कोई अभद्रता तक नहीं की। - ओमपाल सिंह, सीओ सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें