फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से क्षुब्ध महिला आत्महत्या करने स्टेशन पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बृहस्पतिवार को सुबह के समय एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस कर्मियों की सूचना पर महिला के परिजन स्टेशन पहुंचे। इसके बाद परिजन समझा बुझाकर महिला को साथ ले गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय शहर के मोहल्ला विजय नगर निवासी एक महिला की पति के साथ घरेलू कलह के चलते हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पति ने महिला को पीटा। इससे नाराज होकर महिला रेलवे स्टेशन पहुंची। इस दौरान स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मी महिला के पास पहुंचे और उससे स्टेशन पर बैठने का कारण पूछा। महिला ने पुलिस कर्मियों को बताया पति ने उसे पीटा। वह अब जीना नहीं चाहती है, इसलिए वह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने आई है। पुलिस कर्मियों ने उसे बताया लॉक डाउन के चलते ट्रेनें बंद हैं। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे घर जाने को कहा, लेकिन वह घर जाने को तैयार नहीं हुई। पुलिस ने महिला के परिजनों को फोन करके मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्टेशन पर पहुंचे और समझा बुझा कर उसे अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें