फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Visit: मुख्यमंत्री ने बड़ौत में 351करोड़ की 311 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, शिलान्यास

Thu, 26 Oct 2023 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। देखें इनमें कौन सी परियोजनाएं शामिल रही।
विज्ञापन
बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में जनता वैदिक कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा 35126.94 लाख रुपये की 311 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 11364.85 लाख रुपये की 116 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया जबकि 23762.09 लाख रुपये की 195 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। जनपद बागपत की तीनों विधनासभा में इन परियोजनाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं और होने हैं।

यह भी पढ़ें: CM Yogi in Baghpat: सीएम योगी ने 256 किलो के घंटे का किया लोकार्पण, मंदिर में की पूजा-अर्चना, देखें तस्वीरें

विज्ञापन

जिले में 30 प्राथमिक विद्यालयों के निर्माण कार्य, तालाबों के जीर्णोद्धार, विभिन्न गांवों को जोड़ने के लिए सड़कों के निर्माण-मरम्मत, गढ़ी कलंजरी के पास हिंडन नदी पर पुल निर्माण, अहेड़ा रेलवे हाल्ट पर ओवरब्रिज निर्माण, बागपत में हाईटेक नर्सरी निर्माण होने है। 

इसके अलावा बावली में बनाये गए केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण, बागपत में बस स्टेशन के निर्माण, राजकीय महाविद्यालय, अमीनगर सराय व खेकड़ा में राजकीय आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी निर्माण का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया। 
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास 
प्रांतीय खंड लोकनिर्माण विभाग: 195
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम:   2
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम: 1
सी एंड डीएस यूपी जल निगम: 10
ग्राम पंचायत: 10
लघु सिंचाई विभाग: 14
भूमि संरक्षण विभाग: 13
यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कोरपोरेशन लि0: 2
यूपी प्रोजेक्ट्स कोरपोरेशन लि0 निर्माण इकाई: 15
यूपीआरएनएस निर्माण खंड: 1
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग: 44
उद्यान विभाग: 1

किस विधनासभा में कितनी परियोजनाएं
विधानसभा             परियोजना
बागपत                   115
बड़ौत                     102
छपरौली                  94
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें