फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसानों की मौत पर सीएम ने जताई शोक संवेदना, कांग्रेस नेता भी पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
-कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने डौला गांव पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, आर्थिक मदद दिलाने की मांग की
विज्ञापन

फोटो 11
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सर्वहितकारी इंटर कॉलेज मीतली के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में डौला गांव के किसान जान मोहम्मद, रज्जू और अशफाक की मौत होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना जताई। साथ ही अफसरों को घायलों का उपचार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को हादसे में तीन किसानों की मौत होने के बाद देर रात शवों को सुपुर्द ए खाक किया गया। इससे शनिवार को भी गांव में शोक छाया रहा और मृतकों के परिवार वालों को ग्रामीण सांत्वना देने में लगे रहे। वहीं शनिवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह और अन्य पदाधिकारी मृतकों के परिवार वालों से मिले। उन्होंने मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना दी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से फोन पर बात कराई। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवार वालों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। इस मौके पर बड़ौत शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार, पूर्व पीसीसी सदस्य देवेंद्र चौहान, सरफराज एडवोकेट, फरीद, डॉ. सुभाष शर्मा, बिजेंद्र शर्मा, ओंकार दत्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें