फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जमीन का बैनामे किए बिना 14.5 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बड़ौत। फजलपुर गांव की महिला सरोज ने मेरठ जिले के करनावल के एक व्यक्ति पर दो बीघा जमीन का बैनामा किए बिना 14.5 लाख रुपये लेकर तहसील से फरार होने का आरोप लगाया। शनिवार को एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


महिला सरोज ने बताया कि करनावल के एक व्यक्ति की बड़ौत में जमीन है, उसने अपनी दो बीघा जमीन बेचने के लिए उसके साथ साढ़े चौदह लाख रुपये में सौदा तय किया था। 30 सितंबर को तहसील में बैनामा कराने के लिए दोनों पक्ष आए थे। बैनामे के सभी अभिलेख तैयार करा लिए थे। विक्रेता को बैनामा करने से पहले ही गवाहों के सामने पूरी रकम दे दी गई थी। आरोप है कि जब रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा कराने का नंबर आया तो वह वहां से फरार हो गया। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने महिला को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें