फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर छाए रहे बादल, धूप को तरसे लोग

विज्ञापन
बागपत में सर्द हवा से बचने के लिए अलाव के पास खड़े लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
सर्दी से बचाव के लिए जगह-जगह जलाएं गए अलाव
विज्ञापन

अधिकतम 16.8 और न्यूनतम 8.1 डिग्री रहा तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। लोग सर्दी से राहत के लिए धूप के इंतजार में बैठे रहे। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.8 व न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकार्ड किया गया।
बृहस्पतिवार की रात में जिले में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की संख्या कम रही और शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहे। सर्दी से बचाव के लिए दिन भर धूप का इंतजार करते नजर आए। सर्दी अधिक होने के कारण नगर के बाजार भी सूने रहे। सुबह में दुकानदार ग्राहकों की बांट जोहते नजर आए। दोपहर में बाजारों में लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हुई, जो शाम होते-होते गायब हो गई। ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि सर्दी से बचाव के लिए नगर में मुख्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई गई है। रात में विश्राम के लिए नगर पालिका में रैन बसेरे की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगड़ी रही जिले की हवा
बागपत। बरसात के बाद जिले की हवा में सुधार हुआ था। शुक्रवार को जिले की हवा खराब हो गई। बृहस्पतिवार को जिले का एक्यूआई 78 था, जो शुक्रवार को 262 पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत ने लोगों को कोरोना के साथ-साथ प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी है। उनका कहना है मास्क के बिना घर से निकला खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने सर्दी से बचाव के लिए अधिक से अधिक गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है।
नगर में कराई गई अलाव की व्यवस्था
बागपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें