न्यू ग्रीन इंडिया जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को विश्व विकलांग दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। बच्चों ने रैली निकालकर जागरूक किया।
आयोजित गोष्ठी में ब्लॉक मोबिलाईजेशन कोरडिनेटर सुभाष नैन, सुषमा राणा ने बच्चों को विकलांग दिवस के बारे मेें बताया । रैली का शुभारंभ मोहम्मद यूसुफ अली ने हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली स्कूल से शुरू होकर बड़का रोड, गुराना रोड, पठानकोठ, मैन बाजार से होती हुई स्कूल मेें आकर समाप्त हुई। बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए विकलांगता को भगाना है, साफ-सफाई जिसने अपनाई, विकलांगता उसे छू ना पाई आदि नारे लगाए।
रैली को सफल बनाने में संदीप कुमार, ताज मोहम्मद, श्याम, पिंकी जैन, अलिसा, मोहसीन, तरन्नुम, शबाना, खतीजा शामिल रही। उधर, नगर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित विश्व विकलांग दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ।
इस अवसर पर बीएसए डॉ. एमपी सिंह, डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी, जयसिंह यादव आदि ने विचार रखें। जिला समन्वयक सरोज भी मौजूद रहे।