फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड और ग्रीन हाउस ने जीते सेमीफाइनल

Fri, 04 Dec 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ओर प्रधानाचार्य एमपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलितकर किया। इसके उपरांत प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैचों का आयोजन किया गया। इसमें पहला सेमीफाइनल ग्रीन और येलो हाउस के बीच तथा दूसरा मैच रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच खेला गया।

पहले सेमीफाइनल में ग्रीन हाउस ने येलो हाउस को 17-2 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में रेड हाउस ने ब्लू हाउस को 16-5 से हराया। पहले सेमीफाइनल में ग्रीन हाउस की ओर से मेघा, आंचल व कनिष्का ने पांच-पांच और सुरभि व स्वाति ने एक-एक अंक तथा येलो हाउस की ओर से निकिता व रिचा ने एक-एक अंक प्राप्त किया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में रेड हाउस की ओर से संजना ने पांच, शिवानी व साक्षी ने चार-चार तथा महिमा ने तीन तथा ब्लू हाउस की ओर से भावना ने दो और अर्चना, याशमीन और सपना ने एक-एक अंक अर्जित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर पीटीआई राजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश वशिष्ठ, विकास सैनी, अजय राना, अंजू चौहान, बबीता जैन, चित्रा चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें