फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात सिर पर और शुरू नहीं हुई नालों की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और अभी तक नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई का काम शुरू नहीं कराया। एसपी कार्यालय के सामने से गुजरने वाला नाला गंदगी से अटा होने के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बदबू और मच्छर से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। उन्होंने नगर पालिका से शीघ्र नाले की सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

अन्नु का कहना है कि बरसात का मौसम आ गया है और नाले में गंदगी के अंबार लगे हैं। सफाई न होने के कारण बरसात में परेशानी से जूझना पड़ सकता है।
प्रकाशी का कहना है कि पालिका की ओर से साल में एक बार नाले की सफाई कराई जाती है। इससे पूरा साल नाले में गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। गंदगी होने के कारण नाले से बदबू आती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। रिश्तेदार भी आने से कतराने लगे है।
रेखा देवी का कहना है कि नाले की सफाई न होने के कारण बरसात में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहता है। रास्तों से निकलने में परेशानी होती है। उन्होंने पालिका से नाले की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संजय प्रजापति का कहना है कि शहर में एक भी नाले की सफाई नहीं कराई। पालिका नाले की सफाई के लिए आने वाले पैसे का दुरुपयोग करती है। नालों की सफाई का कार्य कागजों में पूरा कर दिया जाता है, जबकि धरातल पर कार्य नही कराए जाते है।
नगर पालिका ईओ ललित कुमार का कहना है कि शहर के नालों की सफाई के टेंडर छोड़ दिया। बृहस्पतिवार से नालों की सफाई कार्य शुरू करा दिया जाएगा। बरसात से पहले नगर के सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें