फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दक्षता परीक्षण केंद्र पर लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के विषयों को पढ़ाया जाएगा
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। देश के पहले दक्षता परीक्षण केंद्र छपरौली में सेना, पुलिस समेत अन्य भर्तियों की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए मंगलवार से कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। जहां अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षुओं को गणित, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के विषयों को पढ़ाया जाएगा। वहीं अभी तक केंद्र पर केवल शारीरिक परीक्षा की तैयारी कराई जाती थी।


छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में चल रहे दक्षता परीक्षण केंद्र में पुलिस, सेना समेत अन्य भर्ती के लिए करीब 900 युवाओं को निशुल्क रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहां सेना व पुलिस के सेवानिवृत्त प्रशिक्षकों द्वारा यह प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें सुबह-शाम दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। अब युवाओं को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए चार घंटे कक्षाएं मंगलवार से शुरू कर दी गई हैं। जनसंपर्क अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि अलग-अलग विषयों की दो घंटे सुबह व दो घंटे शाम को कक्षाएं चलाई जाएंगी, जिनका कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि केंद्र से अधिक से अधिक युवाओं को कामयाब बनाया जाए ताकि केंद्र क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-चौधरी जयंत सिंह ने शुरू कराया केंद्र
जनसंपर्क अधिकारी श्रवण कुमार व केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षुओं ने लिखित परीक्षा की तैयारी कराने के लिए कक्षा शुरू होने पर कौशल विकास और उद्यमिता के केन्द्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का आभार जताया। क्योंकि युवाओं के लिए इस केंद्र को कौशल विकास मंत्रालय से जयंत ने शुरू कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें