-अधिवक्ताओं ने अधिकारियों से मिलने का लिया निर्णय
फोटो संख्या 4
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसील में मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व अन्य अधिवक्ताओं की बैठक हुई, जहां तहसील परिसर में डाकघर की शाखा की स्थापना की मांग उठाई। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर ने कहा कि तहसील परिसर में डाकघर की शाखा की स्थापना होनी चाहिए। तहसील में 100 से अधिक अधिवक्ता, मुंशी, दस्तावेज लेखक, तहसील अधिकारी, कर्मचारी व काफी संख्या में आम लोगों का भी आवागमन होता है। शाखा के खुलने से बहुत लाभ मिलेगा और बाजार में जाम से निकलकर जाने से भी छुटकारा मिलेगा। प्रक्रिया को तेज कराने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर एडवोकेट रोहित तोमर, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार तोमर, विरेन्द्र चौहान, पुष्पेन्द्र उज्ज्वल, मनोज तोमर, कुलदीप तोमर, हरीश दांगी आदि उपस्थित रहे।