बड़ौत। चांगवान दक्षिण कोरिया में चल रही 15वीं एशियन गन शूटिंग चैंपियनशिप में गायत्री राइफल क्लब बड़ौत के शूटर ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया। अन्य शूटरों ने इसको लेकर खुशी जताई और रेंज पर पहुंचने पर विजेता शूटर का स्वागत करने का निर्णय लिया।
गायत्री राइफल क्लब के कोच फारुक अली ने बताया कि नगर निवासी मोहम्मद शफीक के पुत्र इशान खान ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में टीम वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इशान खान पहली बार ही देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल इशान खान ने 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप और ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। शूटरों ने इशान द्वारा पदक जीतने पर खुशी जताई। साथ ही रेंज पर पहुंचने पर स्वागत करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कपिल शर्मा, दीपक, पंकज, अक्षय, मयंक मौजूद रहे।