फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मण्डलीय सम्मेलन को सफल बनानें को लेकर किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मण्डलीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर किया मंथन
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को आवास विकास कालोनी में आयोजित की गई। जिसमें आगामी 25 जनवरी को मेरठ मेें होने वाले मण्डलीय सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

ओमवीर सिंह तोमर की अध्यक्षता व धर्मेंद्र खोखर के संचालन में बैठक आहुत हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक प्रत्याशी स्वराजपाल दूहूण ने कहा कि आगामी 25 जनवरी को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज दबथुवा मेरठ में आयोजित होने वाले मण्डलीय सम्मेलन को लेकर शिक्षक काफी उत्साहित है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में बुलंदशहर, गौतमबुद्वनगर, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ से भारी संख्या में शिक्षक पहुंचेंगे। इसको लेकर लगातार शिक्षकों से जनसंपर्क किया जा रहा है। कहा कि सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में धर्मेंद्र खोखर, वीरेंद्र सिंह सरोहा, ज्ञानेंद्र सिंह ने भी विचार रखें। बैठक में सुभाष दूहूण, मनीष जैन, कोमबीर सिंह तोमर, संजीव कुमार आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें