सरसों की पीतांबरी फसल से किसान होंगे खुशहाल
बागपत। सरसों की पीतांबरी फसल की अच्छी बढ़त को देखकर किसान खुश है। सही समय पर पर पौधे बढ़ रहे और समय पर फूल आ रहा है। रोग और कीट का भी फसल पर कम असर है।
मंगलवार को एडीओ कृषि महेश कुमार खोखर ने छपरौली ब्लॉक के सिलाना, मुकंदपुर, कूड़ी, छपरौली और तिलवाड़ा गांव में सरसों की पीतांबरी फसल का निरीक्षण किया। एडीओ ने बताया कि गांवों में फसल रोग रहित है। किसानों ने भी सरसों की पीतांबरी फसल को अच्छा बताया है, जिसका फायदा मिल रहा है। इसमें तेल का प्रतिशत 40 से 45 तक आ रहा है, जिससे किसान खुश है। वहीं, चेंपा या माहू कीट दिखाई दें तो इमिड्राक्लोप्रिड का छिड़काव करें। रामवीर, तेजपाल, हरिसिंह, जयबीर, अनिल उपस्थित रहे।