फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चालान काटने पर एसपी से मिले चिरचिटा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खेत में जा रहे किसानों के चालान काटने पर चिरचिटा गांव के ग्रामीणों ने आक्रोश जताया और दरोगा पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। उन्होंने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पहुंचे चिरचिटा गांव के प्रधान देवेंद्र कुमार, संजीव, ब्रह्मपाल, सोनू आदि ने बताया कि उनके गांव के किसान खेत में बाइक लेकर जाते हैं तो रास्ते में खड़े पुलिसकर्मी हेलमेट नहीं होने पर किसानों के चालान काट देते हैं। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर चिरचिटा गांव के किसान दरोगा से मिले। उन्होंने दरोगा पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप भी लगाया। साथ ही एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने किसानों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें