फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दिल्ली में बड़ौत के शूटरों ने जीते पदक, स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटाे संख्या 1
विज्ञापन

बड़ौत। ओम सांई शूंटिग एकेडमी छपरौली रोड पर बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मान समारोह में दिल्ली में संपन्न हुई 23वीं प्री-यूपी स्टेट शूंटिग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले शूटरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच विक्रांत ने बताया कि यह चैंपियनशिप दिल्ली के डा. कर्णी सिंह शूंटिग रेंज पर संपन्न हुई। इस चैंपियनशिप में रेंज के शूटर संकित कश्यप ने 50 मीटर तीन पॉजिशन सीनियर पुरुष वर्ग में 600 में से 518 अंक हासिल कर एकल वर्ग में रजत पदक, रजत मलिक ने चांद राणा व शिवांश शर्मा के साथ मिलकर टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। विजेताओं को कोच विक्रांत व संरक्षक रोहन राणा ने सम्मानित किया। खुशी जताने वालों मेें जतिन तोमर, कर्ण सिंह, समीर, आयुषी, अंश राणा, बादल, रमा, विकास, वसीम, गोपाल, चिराग दांगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें