बागपत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शैक्षिक संस्थाओं में झंडारोहण कर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।
सेंट एंजल्स पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर फैंसी ड्रेस और पोस्टर मेकिंग ऑनलाइन प्रतियोगिता हुई। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसमें आराध्या, आरुषि गुप्ता, अभय प्रताप, आकांक्षा यादव, अंकित कुमार, अनुज, आन्या, कार्तिक शर्मा, सना परवीन, शौर्य गुप्ता, तेजस ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक अजय गोयल ने स्वच्छता का संदेश दिया।
शहर के श्री यमुना इंटर कालेज में राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर झंडारोहण किया गया। प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम सिंह, रविदत्त शर्मा, अजय कौशिक, सुषमा आदि रहे।
जिला स्काउट्स की ओर से गांधी के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दिगम्बर जैन कॉलेज बड़ौत में संस्था के मुख्यायुक्त डॉ. वीरेंद्र सिंह व रोवर लीडर किरण गर्ग ने फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत स्वच्छता व योग कार्यक्रम किया।
गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में ऑनलाईन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभाराज, संजय शर्मा, पारुल, रेनू, टीना मौजूद रही।
डौला के आदर्श इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानाचार्य ठाकुर विनोद कुमार ने झंडारोहण किया गया। सरस्वती विद्यामंदिर, शीलचंद इंटर कॉलेज, जनता स्कूल पूठड, चिल्ड्रेन्स एकेडमी, जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में महापरुषों की जयंती मनाई गई।
डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर झंडारोहण कर दोनों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
इंदिरा गांधी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य पूर्व चेयरमैन शकुंतला शर्मा ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। चौगामा क्षेत्र में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट, हरचंद मल जैन इंटर कालेज टीकरी, नेताजी सुभाष चंद्रबोस मैमोरियल इंटर कालेज तमेलागढ़ी, जनता इंटर कालेज पलड़ी में झंडारोहण कर महापुरुषों को श्रद्धांजली दी गई। जन विजय इंटर कॉलेज कूड़ी नांगल में श्रद्धांजलि दी गई। कस्बा छपरौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गांधी जयंती पर ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। तुगाना के जूनियर हाई स्कूल में पर्यावरण एवं जलवायु संरक्षण दल की ओर से पौधा रोपण किया गया। दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना, अशोक, सत्येंद्र मुखिया, परमवीर मुखिया, लाला संत कुमार, आनंद कुमार व राजपाल मौजूद रहे।
सेवानिवृत्त लिपिक को विदाई दी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के डीएवी ऱ्इंटर कॉलेज में सहायक लिपिक धर्मपाल के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह किया गया। धर्मपाल को शॉल ओढ़ाकर व साइकिल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक प्रवीण कुमार, प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर, मूलचंद, त्रिलोक सिंह यादव, विकास मानव, हरिओम शर्मा, निगम, संजय, अमित, आशीष, मोनिका आदि रहे।