नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय मे महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाते शिक्षक, शिक्ष
- फोटो : KAHKRA
गांधी और लालबहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजली
खेकड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों मे उनकी मूर्तियों पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक संगठनो, सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों में लोगों ने महापुरुषों को सोशल डिस्टेंसिं का पालन कर याद किया। खेकड़ा तहसील में एसडीएम अजय कुमार, तहसीलदार यदुवंश कुमार समेत तहसील कर्मियों ने उनकी मूर्तियों पर पुष्प अर्पित किए। सीओ कार्यालय में सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली मे कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि अंकुर धामा, ईओ अनिल पंडित ने, ब्लॉक कार्यालय पर प्रमुख जितेंद्र धामा ने, कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. ताहिर ने चिकित्सकों, स्वास्थ कर्मियों के साथ गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजली देकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस कार्यालय पर नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, ज्ञानेन्द्र शर्मा, नेहरू जैन, डब्बू सभासद, संजय वशिष्ठ, महेश शर्मा, विनय जैन, अजय तोमर आदि ने पुष्प अर्पित किए। खेकड़ा युवक मंच कार्यालय पर अध्यक्ष अनुज कौशिक एवं कार्यकर्ताओं ने महापुुरुषों को याद किया।