फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिसंबर से मनाया जाएगा बाल पोषण स्वास्थ्य माह

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में 14 दिसंबर से बाल पोषण स्वास्थ्य माह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बच्चों को दी जाने वाली विटामिन ए की खुराक डिस्पोजल चम्मच से दी जाएगी।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बाल पोषण स्वास्थ्य माह के अंतर्गत नौ से 12 माह के बच्चों को एक एमएल, 16 से 24 माह के बच्चों को दो एमएल तथा दो माह से पांच माह तक के बच्चों को छह-छह माह के अंतराल पर दो-दो एमएल की खुराक दी जाएगी। जिले में आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग से माइक्रोप्लान तैयार कर विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसमें नौ से तीन वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण व तीन से पांच वर्ष के बच्चों को अतिरिक्त सत्रों में खुराक पिलाई जाएगी। बच्चों को कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए दवाई की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन

डिस्पोजल चम्मच से दी जाएगी बच्चों को खुराक
बागपत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए बच्चों को घंटावार स्लॉट में विभाजित कर उनका मोबिलाइजेशन स्लॉट तैयार किया जाएगा। एएनएम को संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा और बच्चों को डिस्पोजल चम्मच से दवाई पिलाई जाएगी। सत्र के दौरान सोशल डिस्टेंस और मास्क अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

बीमारी होने पर तुरंत चिकित्सक को सूचना देगी आशा
बागपत। सत्र में लाभार्थियों का मोबिलाइज करने वाली आशा व आंगनबाड़ी इस बात का ध्यान रखेगी कि एक लाभार्थी के साथ एक से अधिक देखभालकर्ता न हो और परिवार के किसी भी सदस्य में बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के लक्षण होने पर प्रभारी चिकित्सक को अवगत कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें