फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 102 वाहनों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशों के बावजूद नही लगवाई हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उपसंभागीय विभाग ने एक अप्रैल 2019 से 31 अक्तूबर 2020 तक पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगवाने वालों को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यालय में 102 वाहनों को ब्लैक लिस्ट करने की सूची तैयार की जा रही है। वाहन ब्लैक लिस्ट होने पर उनका संचालन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि शासन ने एक अप्रैल 2019 के बाद खरीदे गए सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट के निर्देश दिए है। इसके बावजूद भी जिले में 102 वाहन ऐसे है, जिन्होंने 31 अक्तूबर तक भी हाई सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगवाई है। अब उपसंभागीय विभाग ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी शुुरू कर दी है। विभाग की ओर से हाई सिक्योरिटी प्लेट न लगवाने वाले वाहनों की लिस्ट तैयार की जा रही है, इन सभी वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। ब्लैक लिस्ट होने पर वाहन स्वामियों को इस संबंध में मेसेज पहुंच जाएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवाने तक ब्लैक लिस्ट वाहनों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें