फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आनलाइन किया रटौल नगर पंचायत का उद्घाटन

विज्ञापन
ऑनलाइन रटौल नगर पंचायत का शुभारंम करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
रटौल सहित उत्तर प्रदेश की 76 नवगठित नगर पंचायतों का किया गया शिलान्यास
विज्ञापन

रटौल-लोनी मार्ग पर ईदगाह के समीप कराया जाएगा भवन का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नौ माह पहले घोषित 76 नई नगर पंचायतों में शामिल रटौल नगर पंचायत का ऑनलाइन शिलान्यास किया। अधिकारियों के साथ लोगों ने मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संबोधन सुना।
बुधवार रटौल सहित उत्तर प्रदेश की 76 नवगठित नगर पंचायतों के 112 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों का मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आनलाइन शिलान्यास किया। रटौल के प्राइमरी पाठशाला वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिए टीवी लगाया गया था। एडीएम अमित कुमार, एसडीएम अजय कुमार, ईओ अनिल पंडित सहित बड़ी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीएम अजय कुमार ने बताया कि रटौल की जनता को शहरों की तरह सुविधा मिलेगी। ईओ अनिल पंडित ने कहा कि जल्द रटौल नगर पंचायत भवन का निर्माण कराया जाएगा और सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी। रटौल में रटौल लोनी मार्ग पर ईदगाह के समीप भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर खेकड़ा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र पहलवान, पूर्व प्रधान जुनेद फरीदी, एडवोकेट शाकिर हसन, महबूब चौधरी, इकबाल, रजाहसन, नूरु चौधरी, जान मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें