फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का कॉलेज-तहसील में प्रदर्शन

Tue, 23 May 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बामनौली गांव में दो दिन पहले चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गलत ढंग से एक खेत में नाप-तौल करने से रोकने पर कुछ लोगों के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट करने के विरोध में सोमवार को छात्रों ने कॉलेज परिसर में  प्रदर्शन किया। बाद में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कॉलेज में पढ़ने वालेे छात्र युवा छात्र नेता अभिलाष तोमर के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा बामनौली गांव में चकबंदी को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। चकबंदी कार्य मेें लगे कर्मचारी और गांव के कुछ लोग गलत ढंग से चकबंदी प्रक्रिया करा रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है।

उन्होंने कहा जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बीएससी एजी में पढ़ रहे छात्र नवीन पुत्र राजपाल निवासी बामनौली के खेत में कुछ लोगों ने दो दिन पहले गलत ढंग से चकबंदी प्रक्रिया कराकर अवैध कब्जे का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने हमलाकर नवीन को घायल कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस भी शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं कर रही है। बाद में एकत्र होकर तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री महंत आदित्य नाथ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम दर्शन सिंह को ज्ञापन सौंपकर छात्र पर हमला करने वालों के  खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसमें मोनू, श्रीपाल, जगमेहर, ब्रजराज, भूपेंद्र, बबलू, अंकुश, दीपक, वीरपाल, गौरव, पुष्पेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें