रांची में संपन्न हुई अंडर-20 जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। रांची में 27 से 29 मई तक संपन्न हुई अंडर-20 जूनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में आर्य व्यायाम शाला छपरौली के पहलवान पारस पुत्र अमित कुमार निवासी तुगाना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पारस का चयन बृहस्पतिवार को एशियन चैंपियनशिप के लिए बालगढ़ हरियाणा में होने वाले ट्रायल के लिए हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच धर्मेंद्र ने बताया कि 57 किग्राभार वर्ग में पारस ने यह सफलता हासिल की। पारस पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुका है। पारस चौहान अब बृहस्पतिवार को एशियन चैंपियनशिप के लिए बालगढ़ हरियाणा में ट्रायल देगा। मलकपुर गांव के पहलवान अनुज तोमर भी यह ट्रायल देगा। उधर, लुहारी गांव की पहलवान आरती ने भी इसी प्रतियोगिता में 68 किलोग्राम भार वर्ग में महाराष्ट्र की पहलवान निकिता को हराकर पांचवीं रैंक हासिल की। सुधीर दांगी, पूर्व प्रधान राजपाल, हरपाल, देवेन्द्र, महक सिंह, प्रमोद, नरेंद्र ने इस पर खुशी जताई है।