फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी ने फेंका गैर जाट का पासा

Wed, 31 Aug 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रालोद में शामिल हुए ठाकुर प्रदीप सिंह और ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद मुखिया ने बागपत विधानसभा में बिखरे गैर जाट मतों को एकत्र करने के लिए पास फेंका है। यह भी तय हो गया है कि यहां से इस बार भी गैर जाट को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। छपरौली और बड़ौत विधानसभा में जाट मतों की बाहुलता के चलते उन पर जाट प्रत्याशियों के चुनाव लड़ाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


बागपत सीट गैर जाट मत अधिक है। इसके चलते चौधरी अजित सिंह ने नया समीकरण तैयार किया। इतना तय है यहां से गैर जाट को ही इस बार भी चुनाव लड़ाया जाएगा। सपा नेताओं के रालोद में शामिल होने से यहां के समीकरण बदल गए हैं।

जिला पंचायत से लेकर प्रधानी तक मजबूती
बागपत। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रालोद का दबदबा रहा। रालोद में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर के शामिल होने जाने से यहां भी रालोद को लाभ मिलेगा। यही नहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानी तक लाभ होगा।
विज्ञापन


जयंत चौधरी के दौरे में दिखानी होगी ताकत
बागपत। पांच सितंबर को रालोद के महासचिव जयंत चौधरी के छपरौली दौरे के लिए कार्यकर्ताओं ने तैयारी की। जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा तीन जगह कार्यक्रम है। रालोद इस दिन अपनी ताकत दिखाने का काम करेगा।

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा किसानों के सामने सैकड़ों समस्याएं हैं। सपा और भाजपा ने किसान हित के लिए कोई कदम नहीं उठाया। रालोद किसानों की मदद के लिए पूरी ताकत झोंक देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जयंत चौधरी के दौरे की गांव दर गांव तैयारी कराने का आह्वान भी किया।

संचालन रमेश त्यागी ने किया। इसमें सुनील प्रधान, बलधारी, वेद प्रकाश यादव, राजू पहलवान, मनोज तोमर, रामपाल धामा, विनोद, डॉ राजेंद्र, सोमपाल राठी, ओमवीर ढाका, अमित कुमार, ईश्वर सिंह यादव, नौशाद, कुंवर पाल हुड्डा, ओमवीर तोमर और अश्वनी तोमर मौजूद रहे।

कुनबा बढ़ा तो जुटे रालोदी
बागपत। रालोद कार्यालय पर मंगलवार को दिनभर चहल-पहल रही। प्रदीप ठाकुर, सुभाष गुर्जर और सुनील चौहान के समर्थकों समेत पार्टी में शामिल होने के कार्यक्रम में छपरौली से लेकर खेकड़ा तक के कार्यकर्ता पहुंचे।

छोटे चौधरी से मुलाकात
बागपत। रालोद में शामिल होने से पहले जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर की सोमवार रात दिल्ली में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह से मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद ही तय हो गया था कि मंगलवार को वह रालोद ज्वाइन करेंगे।

जयंत के दौरे से पहले कुनबा बढ़ा
बागपत। विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी सपा को बागपत में एक बड़ा झटका लगा है। पशुधन प्रसार विभाग के सलाहकार चौधरी साहब सिंह के करीबी पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और बागपत ब्लॉक के प्रमुख सुभाष गुर्जर मंगलवार को समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। इससे रालोदियों में उत्साह है। मंगलवार को जिले में सियासत का रंग फिर बदला।

सिसाना रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप ठाकुर, बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर, सिसाना गांव की प्रधान के पुत्र सुनील चौहान और मेरठ से पहुंचे बसपा नेता पप्पू गुर्जर ने रालोद में शामिल होने का एलान किया। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि सपा में पश्चिम के लोगों की पूछ नहीं है।

दिल्ली-लखनऊ में चक्कर लगाने वाले दलालों को काम और जिम्मेदारियां दी जाती है। सपा में वह उपेक्षा झेल रहे थे, इस कारण किसानों की पार्टी में शामिल होने का फैसला किया।

रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, छपरौली विधायक वीरपाल राठी, पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा, मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह गुर्जर, चेयरमैन मांगेराम यादव, कर्नल ब्रहमपाल सिंह, ओमवीर ढाका, विक्रम राणा, मनोज धामा, वीरेंद्र तेजान और रविंद्र बली ने इनका स्वागत किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें