फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादा तेंदुए का फिर गोशाला में हमला

Wed, 31 Aug 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
मादा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मादा तेंदुए ने सोमवार की रात में फिर दाहा-बरनावा मार्ग पर चंदायन मोड़ के पास स्थित स्वामी शिवानन्द सरस्वती गोशाला में  हमला बोल दिया। इससे गोशाला में रहने वालों ने छिपकर जान बचाई और शोर मचा दिया।
विज्ञापन


शोर की आवाज सुनकर तेंदुए भाग निकले। सूचना वन कर्मियों को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।  लोगों ने वन कर्मियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पिछले 15 दिन से मादा तेंदुए ने बिनौली थाना क्षेत्र के कई गांवों में आतंक मचा रखा है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को शिकार बना चुका है। इतना ही नहीं, तेंदुआ कई बार ग्रामीणों पर भी हमला बोल चुका है।  

बृहस्पतिवार की रात्रि में मादा तेंदुआ स्वामी शिवानन्द सरस्वती गोशाला से बछडे़ को उठाकर ले गई थी, वहीं शुक्रवार की रात्रि भी तेंदुए ने गोशाला पर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं सोमवार की रात्रि भी मादा तेंदुए ने तीन बार लगातार गोशाला में हमला बोल दिया। इससे गोशाला के संरक्षक सूरज सिंह गुर्जर, सुशील और पूर्ण सिंह में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


उन्होंने गोशाला में छिपकर जान बचाई और शोर मचाया। लोगों के शोर की आवाज सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसे लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। 

ग्रामीणों ने कहा वन कर्मचारियों ने खानापूर्ति के लिए यहां पिंजरा लगा दिया है, लेकिन न तो उसमें मांस का टुकड़ा लगाया और न ही तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। इस संबंध मेें डीएफओ मनीष मित्तल ने कहा पिंजरा लगा दिया गया है, जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें