फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का चरित्र निर्माण जरूरी एसपी

विज्ञापन
सिरसली में फीता काटकर ओपन जिम का उदघाट्न करते एसपी नीरज जादौन। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
सिरसली में एसपी ने किया ओपन जिम का उदघाट्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। ग्राम सिरसली के खेल मैदान में ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित ओपन जिम का रविवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं का चरित्र निर्माण करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

सिरसली में ओपन जिम का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद एसपी बागपत नीरज कुमार जादौन ने ग्रामीणों से अवैध हथियार मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया। रंजिश खत्म कर गांव के विकास व युवाओं का उत्तम चरित्र निर्माण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में छोटी-छोटी बात बड़ा रूप ले लेती है। आवेश में आकर युवा गलत कदम उठा लेता है। उन्होंने अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। उनका उद्देश्य पीड़ित को न्याय व इंसाफ दिलाना है। उन्होंने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र तोमर द्वारा गांव को विकास के पथ पर अग्रसर करने व युवाओं के लिए ओपन जिम की व्यवस्था कराने की प्रशंसा की। ग्राम प्रधान ने एसपी को स्मृति चिह्न व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित भगत सिंह आर्य ने की तथा संचालन राजगुरु तोमर ने किया। यहां प्रवीण तोमर, राजेंद्र सिंह, सतवीर फौजी, धर्मवीर सिंह, रणवीर सिंह, ओमवीर सिंह, ओमपाल सिंह, तेजवीर सिंह, महेंद्र कश्यप, राजीव विश्वकर्मा, जाहिद, रामपाल सिंह, सतपाल सिंह, सतेंद्र किल्लड़, राजवीर सिंह, विपुल, हरेंद्र, अंकित, सागर पालीवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें