फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में छपरौली ने पहला स्थान प्राप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुलसम के कमला विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में कराई गई जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मुलसम गांव के कमला विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में सोमवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें सभी वर्गों में छपरौली की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी अंकित चौधरी, वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष राजीव तोमर, अनंत छिल्लर ने फीता काटकर किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में छपरौली ने बड़ौत को 12-5 प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में छपरौली ने बड़ौत को 21-16 से हराकर जीत दर्ज की। जूनियर बालक वर्ग में छपरौली ने बड़ौत को 22-20 से हराया तो बालिका वर्ग में छपरौली की टीम ने बड़ौत को 21-18 से हराकर जीत दर्ज की। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवानी त्यागी, हरीश मिश्रा, सोनू कुमार, शिप्रा, राजपाल सिंह, दीपक कुमार, प्रबंधक रितिक गोतियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें