फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई सोच बदले, बेटा-बेटी में फर्क न समझे

विज्ञापन
बागपत के गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते ब - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गोल्डन गेट स्कूल में आजादी अमृत महोत्सव के समापन पर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के समापन और बाल दिवस पर गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विधिक सेवाओं के बारे में बताया गया। जिला जज सुधीर कुमार ने बताया कि हर व्यक्ति को अपनी मानसिकता में बदलाव लाना चाहिए और बेटी व बेटे में कोई अंतर नहीं समझना चाहिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला न्यायाधीश सुधीर कुमार ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने स्वागतगान प्रस्तुत किया तो सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। तहसीलदार प्रसून कश्यप ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव प्रगति सिंह ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्री-लिटिगेशन के अंतर्गत अपने वैवाहिक वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज सुधीर कुमार ने कहा कि शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है, जिससे हमारा संपूर्ण अधिकार प्रदान होता है। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों वंशिका शर्मा, अदिति, शिवम, सूर्यान, सिया, श्वेता, तनु पंवार, लवी, माही, आयुषी को सम्मानित किया गया। इस दौरान शैलेंद्र पांडेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्पेशल एससी/एसटी एक्ट, सुशील कुमार अपर जिला एवं न्यायाधीश, सीजेएम प्रीति सिंह, प्रियंबदालाल ग्रामीण न्यायालय बड़ौत, वरुण कौशिक न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजन राठी सिविल जज जूनियर डिवीजन/त्वरित न्यायालय, स्कूल प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रधानाचार्य सुमित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें