फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटीक कार्रवाई के बजाय पर्दा डालने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सटीक कार्रवाई के बजाय पर्दा डालने की कोशिश
विज्ञापन

बागपत। तीन दिन में मौत का आंकड़ा छह तक पहुंच गया। सटीक कार्रवाई के बजाय पर्देदारी की गई। चमरावल में गम और गुस्से का माहौल है। वहीं, पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन के लोग अपने-अपने तर्क दे रहे हैं। जबकि ग्रामीण खुलेआम अवैध शराब, जहरीली शराब और मिलावटी शराब के कारण मौतें होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रमोद कुमार कहते हैं कि अधिकारियों ने इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश की है। सही जांच होनी चाहिए। सुशील कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी को बचाने के लिए मामले की तह तक जाना चाहिए। गांव में शराब की सप्लाई कहां से होती है। क्यों लोग मर रहे हैं। मिलावट कौन कर रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। लोकेश कुमार का कहना है कि गांव की भलाई के लिए प्रशासन को सही जांच करानी चाहिए। जो घटनाएं हुई है, उनसे सबक लिए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस-प्रशासन ने अब तक के मामले की जांच की है। शराब माफियाओं के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा।
- मनीष मिश्रा, एएसपी
चूल्हे नहीं जले, चमरावल में पसरा मातम
बागपत। चमरावल मेें शुक्रवार को भी अधिकतर घरों में चूल्हे नहीं जले। पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें