फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यादेश का पुरजोर विरोध करेगा रालोद: गठीना

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के दरवाजों पर चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की लगेगी नेम प्लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को रालोद की बैठक हुई। इसमेें सर्वसम्मति से सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेश का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। साथ घर के दरवाजे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजित सिंह व पूर्व सांसद जयंत चौधरी की नेम प्लेट लगाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। अब सरकार तीन किसान विरोधी अध्यादेश ला रही है, इसका पार्टी पुरजोर विरोधी करेगी। सरकार किसानों को उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं दिला रही है। रालोद नेता विश्वास चौधरी ने कहा कि विद्युत बिल तीन वर्षों में तीन गुने हो गए है, जबकि कोई गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं हुई है। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई। घरों के दरवाजों पर उनकी नेम प्लेट लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में राजेंद्र राठी प्रधानाचार्य, प्रोफेसर हरपाल सिंह, हाजी जमीरूदीन, राममेहर सिंह, डॉ कृपाल सिंह, मास्टर रणवीर सिंह, विश्वास चौधरी, राजू प्रधान, धीर सिंह तोमर शामिल रहे। संचालन विक्रम सिंह आर्य और विश्वास चौधरी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें