फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दो अधिवक्ताओं के चैंबर जले

विज्ञापन
दिपावली की देर रात बागपत के डाकघर के बाहर अधिवक्ताओं के चेंबर व पेंटर के खोखे में लगी आग को बुझाने - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
कोर्ट रोड स्थित डाकघर के समीप दो अधिवक्ताओं के चैंबरों में लगी थी आग
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी का पानी खत्म, एक अन्य खोखा जला
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर में कोर्ट रोड स्थित डाकघर के समीप आग लगने से दो अधिवक्ताओं के चैंबर जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटे देरी से पहुंची। उसका पानी चंद मिनट में खत्म हो जाने से एक अन्य खोखा जल गया। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया। आग लगने से करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने का दावा किया है।
दिवाली की देर रात नगर में कोर्ट रोड स्थित डाकघर के समीप अधिवक्ता विशंभर दयाल व नरेंद्र यादव के चैंबर में आग लग गई। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। आग से डाकघर का एसी व विद्युत मीटर भी जल गए। फायर ब्रिगेडकर्मी एक घंटे बाद पहुंचे तो लोगों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया तो चंद मिनट बाद ही पानी खत्म हो गया। इससे पेंटर असलम के खोखे में भी आग लग गई। जिससे मशीन व अन्य सामान जल गया। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। फायर ब्रिगेड व पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की नोकझोंक हुई। सीओ अनुज मिश्रा ने लोगों को शांत कराया और मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पटाखे की चिंगारी व शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से नगदी व दस लाख से ज्यादा का सामान जला
अधिवक्ता विशंबर दयाल के चैंबर में 55 हजार रुपये नगदी करीब 2.5 लाख रुपये का सामान तथा अधिवक्ता नरेंद्र यादव के चैंबर में 2.75 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। इनके अतिरिक्त पेंटर असलम के खोखे में करीब पांच लाख रुपये का सामान जल गया। वहीं, पोस्टमास्टर अशोक शर्मा का कहना है कि मीटर फुंकने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। इस कारण डाकघर में शुक्रवार को दिनभर काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें