फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब परिषदीय विद्यालयों का मुआयना होगा लाइव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिओ लोकेशन से जोड़ा प्रेरणा निरीक्षण, पर्यवेक्षण एप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण व सहयोगात्मक पर्यवेक्षण अब लाइव लोकेशन के साथ होगा। इसके लिए प्रेरणा निरीक्षण और प्रेरणा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एप को जिओ लोकेशन से जोड़ा जा रहा है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रेरणा की सहयोगात्मक, सुपरविजन और निरीक्षण दोनों ही एप को अपग्रेड कराया है। नए परिवर्तन की जानकारी को ऑनलाइन ओरिएंटेशन के चार बिंदुओं में समझाया जाएगा। यू-ट्यूब ऑनलाइन उन्मुखीकरण कार्यक्रम में टीम 50 मिनट का प्रशिक्षण देगी। इससे पहले प्रेरणा सेल व एमआईएस टीम दस मिनट के प्रशिक्षण में गुणवत्ता एवं निरीक्षण एप में परिवर्तनों की जानकारी देगी। बाद में 10-10 मिनट के दो और 30 मिनट के एक चरण में टीम एप के संचालन, चुनौतियों, समाधान और सपोर्ट टीम से संपर्क की जानकारी उपलब्ध कराएंगे। पूरा उन्मुखीकरण कार्यक्रम एक घंटे का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डायट प्राचार्य अनुराधा शर्मा ने बताया कि विद्यालयों के बेहतर निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए प्रेरणा एप को अपग्रेड किया गया है। जल्द ही इसकी विस्तृत जानकारी देने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम होना है। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए यू-ट्यूब के लाइव लिंक का प्रयोग किया जाएगा। लखनऊ की तकनीकी टीम यू-ट्यूब लाइव के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें